फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मानसरोवर और आदि कैलाश यात्रा की तैयारियों में जुटा केएमवीएन, व्यवस्थाएं होंगी दुरुस्त

Wed, 30 Apr 2025 04:34 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

कैलाश मानसरोवर, आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा के लिए कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन
आदि कैलाश
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैलाश मानसरोवर, आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा के लिए कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। निगम का एक दल बुधवार को पर्यटक आवास गृहों का जायजा लेने को उच्च हिमालयी क्षेत्र के लिए रवाना हुआ।

केएमवीएन की ओर से 14 मई से आदि कैलाश और 30 जून से कैलाश मानसरोवर यात्रा का संचालन किया जाएगा। मानसरोवर यात्रा पांच साल बाद शुरू हो रही है। इसमें एक दल में 50 यात्री शामिल होंगे। चीन सीमा पर लिपुपास तक सड़क बनने से अब यात्री वहां तक सीधे वाहनों से पहुंच सकते हैं। बता दें कि पूर्व में मानसरोवर यात्रा काफी दुर्गम मानी जाती थी। पैदल रास्ता होने से यात्रा में 22 दिन से अधिक का समय लगता था।

इस बार यात्रा 10-12 दिन में ही पूरी हो जाएगी। केएमवीएन टीआरसी के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने बताया कि धारचूला से आगे बुदी, गुंजी, कालापानी, नाभीढांग, ज्योलिंकांग एवं कुटी में निगम के कैंप हैं। नैनीताल से आई निगम की टीम सभी कैंपों का निरीक्षण कर यात्रियों की सुविधा परखेगी। कैंपों की स्थिति, व्यवस्था के बारे में टीम अपनी रिपोर्ट निगम प्रबंधन को सौंपेगी। इसके बाद कैंपों का रखरखाव कर उनमें यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं जुटाई जाएंगी। टीम में निगम के पर्यटन विकास अधिकारी ललित मोहन तिवारी, वरिष्ठ प्रबंधक भगवती लोहनी एवं प्रोजेक्ट सेल अधिकारी अनिल तड़ागी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें