फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: आईटीबीपी में तैनात खेतीगांव ज्वाल के जवान का निधन

Mon, 29 May 2023 10:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
संदीप सिंह भंडारी(फाइल फोटो)
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। आईटीबीपी में तैनात गंगोलीहाट के खेतीगांव ज्वाल निवासी जवान का गश्त के दौरान तबीयत बिगड़ने से निधन हो गया। जवान के निधन का समाचार सुनकर पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त है। जवान का पार्थिव शरीर पैतृक गांव लाया जाएगा।
विज्ञापन

खेतीगांव ज्वाल निवासी संदीप सिंह भंडारी आईटीबीपी की 13वीं बटालियन में सिक्किम में तैनात थे। बताया जा रहा है कि शनिवार की शाम ड्यूटी के दौरान संदीप का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ गया। कुछ देर बाद ही उन्होंने दम तोड़ दिया। रविवार को सेना में तैनात छोटे भाई भरत सिंह भंडारी ने इसकी सूचना परिजनों को दी। संदीप के निधन का समाचार मिलते ही गांव का माहौल गमगीन हो गया। संदीप के परिवार में पत्नी गरिमा देवी और दो बेटे आर्यन 10 वर्ष और रुद्राक्ष चार वर्ष हैं। उनका परिवार वर्तमान में देहरादून में रहता है। बताया जा रहा है कि मौसम खराब होने के कारण संदीप का पार्थिव शरीर गांव लाने में दो दिन लग सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें