फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर रखें निगरानी : डॉ. बरनवाल

Thu, 28 Mar 2024 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर रखें निगरानी : डॉ. बरनवाल
विज्ञापन


पिथौरागढ़। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. शिव कुमार बरनवाल ने एमसीएमसी सेंटर (मीडिया प्रमाणन एवं अनुश्रवण समिति) का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने तैनात कर्मियों को सोशल मीडिया पर 24 घंटे निगरानी रखने के निर्देश दिए। वहां नोडल अधिकारी एमसीएमसी केएल टम्टा, देवेंद्र सिंह बिष्ट, आशीष पंत, संजय उप्रेती, संजय भट्ट, आशीष सुंदरियाल, अरुण भरतरी, दिनेश रावल, हरीश पंत, पंकज सामंत आदि थे। इधर उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा है कि यदि कोई भी व्यक्ति 50 हजार से अधिक नकद लेकर यात्रा कर रहा है तो उसका साक्ष्य अवश्य अपने पास रखे। साक्ष्य नहीं दिखाने पर नकदी जब्त की जा सकती है। साथ ही उन्होंने कहा कि कोई भी सरकारी कर्मचारी राजनीतिक गतिविधि में शामिल नहीं हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो इसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए कार्रवाई की जाएगी। संवाद

प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहने वाले 130 कर्मियों पर होगी कार्रवाई

पिथौरागढ़। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए 20 और 21 मार्च को पिथौरागढ़ कैंपस में आयोजित प्रशिक्षण से गायब रहने वाले 130 कर्मियों पर कार्रवाई होगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. शिव कुमार बरनवाल ने नोडल अधिकारी कार्मिक को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उनका कहना है कि सभी कर्मचारियों के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 134 के अधीन में कार्रवाई होगी। 20 और 21 मार्च को प्रथम ईवीएम सैद्धांतिक प्रशिक्षण से पीठासीन अधिकारी, जोनल मजिस्ट्रेट सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रशिक्षण से अनुपस्थित थे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी का कहना है कि महत्वपूर्ण प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहना लापरवाही है। उन्होंने नोडल अधिकारी कार्मिक को कार्रवाई कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन


सतर्कता से कार्य करें पुलिस कर्मी
पिथौरागढ़। सीओ परवेज अली ने जाजरदेवल थाना, ऐंचोली पुलिस चौकी का निरीक्षण किया। उन्होंने एसएसटी टीम के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक निर्देश दिए। इसके अलावा बैरियरों पर नियुक्त कर्मियों को सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने और लोकसभा चुनाव, आदर्श आचार संहिता को देखते हुए जिले में आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान थाना जाजरदेवल में थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र पांडेय और ऐंचोली चौकी प्रभारी शंकर सिंह रावत सहित कई पुलिस कर्मी मौजूद रहे। संवाद

फ्लैग मार्च कर भयमुक्त होकर मतदान करने का दिया संदेश
लोहाघाट/बनबसा (चंपावत)। लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों ने लोहाघाट नगर में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान लोगों को निष्पक्ष और भयमुक्त होकर चुनाव में भाग लेने का संदेश दिया। बुधवार को प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस और एसएसबी जवानों ने लोहाघाट नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए फ्लैग मार्च निकाला। उन्होंने नगर क्षेत्र में आने वाले लोकसभा चुनाव के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने, भय रहित मतदान करने, बिना किसी प्रलोभन में आए मतदान करने, किसी भी प्रत्याशी व्यक्ति की ओर से प्रलोभन दिए जाने और क्षेत्र में धनबल अथवा मादक पदार्थों के वितरण संबंधी सूचना प्रकाश में आने पर तत्काल सूचना स्थानीय मजिस्ट्रेट व पुलिस को देने की बात कही। इस दौरान क्षेत्र के लोगों से अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की गई। इधर बनबसा में पुलिस के अलावा एसएसबी 57वीं वाहिनी की बनबसा स्थित सी कंपनी के जवानों ने फ्लैग मार्च के माध्यम से लोगों को चुनाव आयोग के निर्देश पर भयमुक्त हो मतदान करने, किसी के बहकावे में नहीं आने, किसी तरह के प्रलोभनों में नहीं पड़ने की अपील की। संवाद
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव : अब तक 470 लोगों पर हुई निरोधात्मक कार्रवाई

चंपावत। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस एक्शन मोड में है। जिले में प्रभावी आदर्श आचार संहिता को लेकर अब तक 470 व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की चुकी है। इसके अलावा 16 एनबीडब्ल्यू तामील, 541 लाइसेंसी शस्त्र जमा और तीन लोगों को 151 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा नौ लोगों को गिरफ्तार कर 626.159 लीटर अवैध देसी शराब, 8.64 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब और 4.85 ग्राम स्मैक जब्त की गई है। एसपी अजय गणपति ने बताया कि आचार संहिता को लेकर सभी थाना प्रभारियों को प्रभावी चेकिंग करने और निरोधात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत वर्तमान में सक्रिय रूप से अवैध गतिविधियों में संलिप्त और भविष्य में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने को लेकर 10 व्यक्तियों के विरुद्ध गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें