फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: सतपेरा बुग्याल में 10 दिन से फंसे पिता व दो बेटे, कीड़ाजड़ी दोहन के लिए राशन पहुंचाने गए थे तीनों

Thu, 11 May 2023 04:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, धारचूला (पिथौरागढ़)

सार

यह जगह उमचिया ग्राम के समसुम बुग्याल के पास बताई जा रही है। वहां काफी अधिक हिमपात होने से वह दस दिन से बुग्याल में ही फंसे हैं।
विज्ञापन
बुग्याल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कीड़ाजड़ी दोहन के लिए राशन पहुंचाने उच्च हिमालयी क्षेत्र सतपेरा बुग्याल गए बलुवाकोट के खुमती गांव के पिता और दो बेटे 10 दिन से वहां फंसे हैं। परिजनों ने उप जिलाधिकारी से बुग्याल में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने की मांग की है।

विज्ञापन


खुमती निवासी खीम सिंह ने कहा कि उसका भाई भवान सिंह और उनके दो बेटे राम सिंह एवं लक्ष्मण सिंह सतपेरा बुग्याल में कीड़ाजड़ी दोहन के लिए राशन पहुंचाने गए थे। यह जगह उमचिया ग्राम के समसुम बुग्याल के पास बताई जा रही है। वहां काफी अधिक हिमपात होने से वह दस दिन से बुग्याल में ही फंसे हैं। खीम सिंह ने भाई एवं भतीजों को सुरक्षित निकालने की गुहार लगाई है।

बता दें कि इन दिनों कीड़ाजड़ी दोहन के लिए सीमांत क्षेत्र के गांवों से ग्रामीण उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जाते हैं। इस बार बेमौसमी बरसात और बर्फबारी के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की ओर से बार-बार उच्च हिमालयी क्षेत्रों में एवलांच आदि आने की चेतावनी दी जा रही है बावजूद इसके लोग कीड़ाजड़ी दोहन के लिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें