फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: करम राम होंगे बुद्ध नेशनल फैलोशिप से सम्मानित

Thu, 24 Aug 2023 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
करम राम।
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। थल के बलतिर गांव निवासी देहरादून में एससी एसटी इंप्लाइज फेडरेशन के अध्यक्ष करम राम को भगवान बुद्ध नेशनल फैलोशिप के लिए चुना गया है। यह फैलशिप भारतीय दलित साहित्य अकादमी नई दिल्ली की ओर से दिया जाता है। करम राम को यह पुरस्कार दलित और पिछड़े समाज के लोगों की आवाज को उठाने और उनके विकास को लेकर सराहनीय कार्य करने के लिए दिया जा रहा है।
विज्ञापन

फेडरेशन के गढ़वाल मंडल के अध्यक्ष सीएल भारती ने कहा कि इस अवार्ड के लिए उन्हें चुनकर अकादमी ने पूरे राज्य का सम्मान किया है। पुरस्कार के लिए चुने जाने पर थल के शिव भूमि व्यापार मंडल के अध्यक्ष बबलू सामंत, महासचिव मदन मोहन उपाध्याय, गोविंद बल्लभ भट्ट, कौस्तुबानंद जोशी, भुवन भट्ट, दिनेश चंद्र पाठक, प्रवीण जंगपांगी, दया कृष्ण भट्ट, सुनील सत्याल,कृष्ण गोपाल पंत,मनोहर सिंह सत्याल ने खुशी प्रकट की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें