फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए कनिका का चयन

Sat, 07 Nov 2026 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज की छात्रा कनिका बोहरा का अंडर-17 उत्तराखंड महिला क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन हुआ है। कनिका ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। वह लेग ब्रेक गेंदबाजी के साथ मध्यक्रम में अच्छी बल्लेबाजी करती हैं। कनिका 13 नवंबर को उत्तराखंड की टीम के साथ जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना होंगी। राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता 15 से 20 नवंबर तक जम्मू-कश्मीर में आयोजित होगी। प्रधानाचार्य उमेद सिंह बिष्ट ने कनिका की उपलब्धि पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि यह जिले के लिए गर्व की बात है। उनकी सफलता अन्य छात्राओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें