फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तथ्य और प्रमाणों के आधार पर सुलझेगा कालापानी विवाद

विज्ञापन
दामोदर भंडारी, बैतड़ी सांसद। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
संवाद न्यूज ऐजेंसी झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल सरकार के पूर्व मंत्री और बैतड़ी के सांसद दामोदर भंडारी ने लीपूलेख और कालापानी विवाद को बातचीत के माध्यम से सुलझाने की बात कही है। इस विवाद से प्रस्तावित पंचेश्वर बांध सहित किसी भी निर्माण में अड़चन न आने की बात भी उन्होंने की है। नेपाल के नए नक्शे पर कालापानी और लीपूलेख को अपना बताने पर हुए विवाद को लेकर पूर्व मंत्री और बैतड़ी सांसद दामोदर भंडारी ने तथ्य, समझौता, दस्तावेज और प्रमाणों के आधार पर सुलझाने की बात कही है। उन्होने कहा दोनों देशों के राष्ट्रध्यक्षों और अधिकारियों की कुछ समय बाद होने वाली बातचीत के जरिए जल्द इस मामले को सुलझा लिया जाएगा। उन्होने काठमांडू से अमर उजाला को फोन पर भारत एवं नेपाल को विश्व के प्रमुख मित्र राष्ट्र बताया। उन्होने इस विवाद में तीसरे देश का हस्तक्षेप होने को पूरी तरह से इनकार किया है। बोले, दोनों देशों के बीच कई विवादों को पहले भी सुलझाया गया है। आगे भी सुलझा लिया जाएगा। उन्होने यह भी कहा दोनों देशों के बीच बनने वाली बहुआयामी पंचेश्वर बांध पर इस विवाद का कोई असर नहीं पड़ेगा। कहा कि लाॅकडाउन के बाद इस पर तेजी से काम शुरु होगा। भारत के साथ महाकाली के किनारे बन रहे तटबंध पर हुए विवादों को भी बातचीत के माध्यम से इन बैठकों में सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें