फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: नेशनल एलीट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में काजल ने रजत, आरती और कपिल ने झटका कांस्य

Sat, 10 Jan 2026 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नौवीं नेशनल एलीट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए पिथौरागढ़ के तीन मुक्केबाजों ने पदक प्राप्त किए हैं। इसमें काजल फर्स्वाण ने रजत, आरती धारियाल और कपिल ने कांस्य पदक जीता। बीते 4 से 10 जनवरी तक नोएडा में आयोजित चैंपियनशिप में काजल का फाइनल मुकाबला एसएससीबी (सर्विस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड) की मुक्केबाज प्रांजल से हुआ। कड़े मुकाबले में काजल को रजत पदक पर संतोष करना पड़ा। पिथौरागढ़ की दूसरी मुक्केबाज आरती की सेमीफाइनल में भिड़त एसएससीबी की प्रीति से हुई। कपिल पोखरिया को सेमीफाइनल में राजस्थान के प्रतिद्वंद्वी से शिकस्त मिली और कांस्य पर संतोष करना पड़ा। तीनों मुक्केबाज खेल विभाग के अधीन संचालित खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर देव सिंह मैदान में कोच निखिल महर से प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। जिला खेल अधिकारी अनूप बिष्ट, उप क्रीड़ाधिकारी प्रताप सिंह, कोच महर, कैप्टन हरि सिंह थापा जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने तीनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुशी जताई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें