फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: कैलाश यात्रियों ने स्थानीय उत्पादों खरीदारी की

Sun, 20 Jul 2025 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पर्यटक को स्थानीय उत्पाद देते हाउस ऑफ हिमालयाज के कार्मिक। स्रोत: रीप
विज्ञापन
पिथौरागढ़। ग्रामोत्थान के हाउस ऑफ हिमालयाज ने केएमबीएन चौकोड़ी गेस्ट हाउस में स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। प्रदर्शनी में स्थानीय उत्पादों, जड़ी-बूटियों, जैविक खाद्य सामग्री, हस्तशिल्प सहित अन्य उत्पाद लगाए गए। यहां कैलाश मानसरोवर यात्रा के यात्रियों ने पहाड़ी उत्पादों की काफी सराहना की और खरीदारी भी की। सहायक प्रबंधक मूल्यांकन और अनुश्रवण हीरा महरा और सहायक प्रबंधक विपिन बडौनी ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को उत्तराखंड की सांस्कृतिक और प्राकृतिक संपदा से जोड़ना है। इससे स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें