फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएमएस भनड़ा ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
डीडीहाट में विजेता टीम को ट्राफी प्रदान करते अतिथिगण। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। भनड़ा के खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जेएमएस भनड़ा ने डीडीहाट क्रिकेट क्लब को हराकर जीत लिया है।
विज्ञापन

क्रिकेट एसोसिएशन भनड़ा की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को जेएमएस भनड़ा और जेएमएस डीडीहाट क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डीडीहाट की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भनड़ा की टीम ने बेहतरीन शुरुआत की। भनड़ा के ऑल राउंडर मुकेश कन्याल के 95 रनों की बदौलत भनड़ा ने 12वें ओवर में सात विकेट के नुकसान पर जीत दर्ज कर ली। बेहतरीन खेल के लिए मुकेश कन्याल को मैन ऑफ द मैच और सीरीज से सम्मानित किया। निर्णायक में धीरू कन्याल और बलवंत जबकि स्कोरर मनोज रहे। समापन के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख बबीता चुफाल और विशिष्ट अतिथि कमला चुफाल ने विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरस्कार बांटे। वहीं ब्लॉक प्रमुख ने दो लाख रुपये से क्रिकेट मैदान के विस्तारीकरण की घोषणा की। प्रतियोगिता में क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें