फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: झूलाघाट-जौलजीबी सड़क बंद, 12 गांवों का संपर्क कटा

Mon, 28 Sep 2026 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। लगातार दो दिन की बारिश से तालेश्वर के पास बरसाती नाला उफान पर आने से झूलाघाट-जौलजीबी सड़क बंद हो गई है। इससे झूलाघाट से अमतड़ी, रणवा, सिमलखर्क, दौंबास, डौडा, पीपली, घिंघरानी, सुनखोली सहित 12 से अधिक गांवों का संपर्क कट गया है। मरीजों और गर्भवती महिलाओं को डोली के सहारे अस्पताल ले जाना पड़ रहा है। भूपेंद्र सिंह बोहरा, ललित सिंह बोहरा, चंदन कुमार, प्रकाश सिंह बिष्ट, रमेश कुमार, सुनील महर, टीका महर, होशियार सिंह आदि ग्रामीणों ने जल्द सड़क सुचारु करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें