फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: झूलाघाट-जौलजीबी सड़क पर फंसी यात्रियों से भरी जीप

विज्ञापन
झूलाघाट-जौलजीबी सड़क में तालेश्वर के समीप मलबे में फंसी यात्री जीप। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। झूलाघाट-जौलजीबी सड़क की हालत दयनीय बनी हुई है। इस सड़क पर तालेश्वर के पास स्थित एक नाले में जमा मलबे में वाहन फंस रहे हैं। मंगलवार को डीडीहाट जा रही एक जीप इस मलबे में फंस गई जिससे यात्रियों को दूसरे वाहन से डीडीहाट जाना पड़ा।
विज्ञापन

झूलाघाट से आठ किलोमीटर दूर तालेश्वर के पास कटियानी से आने वाले एक नाले में मलबा जमा है। इसमें आए दिन वाहन फंस जाते हैं। मंगलवार को झूलाघाट से यात्रियों को लेकर डीडीहाट जा रही जीप मलबे में धंसने से फंस गई। सुबह 11 बजे फंसी जीप को निकालने के लिए कई प्रयास किए गए लेकिन सफलता नहीं मिली। अंत में यात्रियों को दूसरे वाहन से डीडीहाट जाना पड़ा।
शाम चार बजे एक पिकप वाहन की मदद से मलबे में फंसी जीप को खींचकर निकाला गया।
क्षेत्रवासियों और वाहन स्वामियों का कहना है कि झूलाघाट-जौलजीबी सड़क लंबे समय से बदहाल है। इस नाले पर पुल नहीं बनने से बरसात में और अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सड़क के अधिकतर हिस्से में अभी डामरीकरण नहीं हुआ है और सड़क कई स्थानों पर बेहद संकरी भी है। इससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से सड़क की मरम्मत शीघ्र करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें