फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: दार्चुला में जीप दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, चालक घायल

Sun, 21 Dec 2025 10:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
केशव राज जोशी (फाइल फोटो)
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। भारतीय सीमा से लगे नेपाल के दार्चुला क्षेत्र में एक यात्री जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि चालक घायल हो गया। दार्चुला मार्मा-लटिनाथ से भैंसेबगड़ की ओर जा रही जीप (सुपप्र 01001 च 2604) मार्मा गांव पालिका वार्ड नंबर 3 भैंसेबगड़ के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई। दुर्घटना में जीप सवार मार्मा गांव पालिका वाड नं. 6 सेरी गांव निवासी 22 वर्षीय केशव राज जोशी पुत्र महेश राज जोशी की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि सेरी गांव निवासी चालक 26 वर्षीय माधव महरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला प्रहरी कार्यालय दार्चुला के प्रवक्ता हेम राज भट्ट ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें