फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: संदिग्ध हालात में ग्रामीण निर्माण विभाग में कार्यरत जेई की मौत, जांच में पुलिस

Thu, 10 Apr 2025 04:28 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

डीडीहाट में ग्रामीण निर्माण विभाग (आरडब्ल्यूडी) में कार्यरत एक अवर अभियंता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
अवर अभियंता सूरजपाल सिंह नेगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट में ग्रामीण निर्माण विभाग (आरडब्ल्यूडी) में कार्यरत एक अवर अभियंता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

पुलिस के अनुसार आरडब्ल्यूडी में कार्यरत अवर अभियंता सूरजपाल सिंह नेगी (34) पुत्र विजय पाल सिंह नेगी निवासी वार्ड नंबर 11 ज्ञानसू उत्तरकाशी बुधवार की शाम को अपने आवास सुभाष वार्ड में बेहोश हालत में मिले। पड़ोस में रहने वाले छात्रों ने इसकी जानकारी मकान मालिक को दी।

मकान मालिक ने 108 के माध्यम से सूरज को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूरजपाल पहली नियुक्ति पर पिछले साल अक्तूबर में ही डीडीहाट आए थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए पिथौरागढ़ भेजा गया है। सीओ केएस रावत ने बताया कि मौत के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इसका पता चल सकेगा। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें