फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ में तेजी से फैलने लगा पीलिया का संक्रमण

Fri, 10 Feb 2023 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। अक्सर बरसात में होने वाला पीलिया इस बार सर्दियों में ही पैर पसार चुका है। अस्पताल में हर रोज पांच से अधिक लोग पीलिया संक्रमित मिल रहे हैं। इसमें बच्चों से लेकर व्यस्क भी शामिल हैं। विशेषज्ञों की मानें तो खान-पान और दूषित पानी के कारण पीलिया होने की आशंका है। जिला अस्पताल में हर वार्ड में पीलिया के मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन


उल्टी, पेटदर्द, बुखार और भूख नहीं लगने की शिकायत होने पर लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। कई ऐसे मरीज भी हैं जो अस्पताल आने के बजाए स्थानीय मेडिकल स्टोर से दवा लेकर इलाज करा रहे थे। जब बीमारी अधिक बढ़ने लगी तो अस्पताल में आ रहे हैं। यहां जांच में उनमें पीलिया होने की पुष्टि हो रही है।
वर्तमान में अस्पताल में देवलथल, आठगांव शिलिंग, कुमौड़, ऐंचोली, टकाना, रई आदि क्षेत्रों के मरीज भर्ती हैं जो पिछले कुछ दिनों से पीलिया की समस्या से परेशान हैं। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन



इलाज करना हो रहा मुश्किल
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल में मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण अस्पताल प्रबंधन के लिए उनका इलाज करना भी मुश्किल हो रहा है। अस्पताल में 120 बेडों के सापेक्ष 145 से अधिक मरीज भर्ती हैं जबकि अस्पताल में 120 बेडों के हिसाब से स्टॉफ तैनात है। समय पर मरीजों को इंजेक्शन लगाना भी स्टॉफ नर्सों के लिए चुनौती बना हुआ है। अस्पताल परिसर में हर जगह बरामदे पर बेड लगे हैं। यहां तक कि निजी बेड भी पीलिया और वायरल के मरीजों से भरे हैं। संवाद

फरवरी में पीलिया होना हैरत की बात है। लोगों को उबला पानी पीना चाहिए। बासी खाने से बचना चाहिए। बीमारी होने पर डॉक्टर को दिखाएं। सबसे बड़ी गलती लोग मेडिकल स्टोर से दवा लेकर इलाज करने में करते हैं। ऐसे में मर्ज गंभीर हो जाता है। फिर जान पर बन सकती है। -डॉ. डीएस धर्मशक्तू, मुख्य फिजिशियन जिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें