कनालीछीना और धारचूला विकासखंड के 38 युवाओं ने रविवार को भी महाकाली में राफ्टिंग का प्रशिक्षण लिया। जौलजीबी मेले के अवसर पर कुमाऊं मंडल विकास निगम ने विशेष रूप से यह प्रशिक्षण आयोजित किया है। निगम के साहसिक पर्यटन प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने बताया कि प्रशिक्षण मेला अवधि तक जारी रहेगा। मेलाधिकारी पारितोष वर्मा ने आयोजन की सराहना की। कहा कि प्रशिक्षण लेकर युवा आपदा प्रबंधन में भी मदद कर सकते हैं।