फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बरात से पोस्ट ऑफिस लाइन में लगा जाम

Tue, 11 Jun 2024 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
गंगोलीहाट के पोस्ट ऑफिस लाइन में लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। नगर के पोस्ट ऑफिस लाइन में लगे जाम से बच्चों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम एक होटल में आई बरात के वाहनों से लगा। बरात में एक दर्जन से अधिक वाहन थे। ड्यूटी में तैनात होमगार्ड लंबे समय तक जाम खुलवाने में लग रहे लेकिन बराती सड़क पर नाचते रहे। बाद में पुलिस कांस्टेबल जाम खुलवाने पहुंचे। जाम खुलवाने में उनके भी पसीने छूट गए। संकरी सड़क होने के कारण पोस्ट ऑफिस लाइन में आए दिन लोगों को जाम से परेशानी झेलनी पड़ती है। स्कूलों की छुट्टी के वक्त जाम की संभावना अधिक रहती हैं। जाम लगने का एक बड़ा कारण गंगोलीहाट में पार्किंग का नहीं होना भी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें