फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बच्ची को सौ मीटर दूर तक खींच ले गया तेंदुआ

Thu, 11 May 2023 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। जाखनी उप्रेती गांव में सात साल की बच्ची पर तेंदुए झपट गया। वह उसे सौ मीटर दूर तक खींच ले गया। बच्ची की मां और लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ उसे छोड़कर भाग गया। बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोलीहाट में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


जाखनी उप्रेती गांव में कमल सिंह की सात साल की बेटी शशिकला बृहस्पतिवार शाम अपनी मां हेमा देवी के साथ घर के पास खेतों में गई थी। इसी दौरान घात लगाए तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया और जबड़ों में दबाकर लगभग 100 मीटर दूर तक खींच ले गया। हेमा देवी सहित आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाते हुए तेंदुए का पीछा किया तो लगभग 100 मीटर तेंदुआ बच्ची को छोड़ गया।

इसके बाद परिजन शशिकला को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। शशिकला के सिर, एक आंख, गले एवं पीठ पर तेंदुए के दांतों और पंजों के गहरे निशान बने हैं। तेंदुए के हमले के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। क्षेत्रवासियों ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन



वन विभाग की दो टीमें बनाई हैं। एक टीम रात्रि में गश्त करेगी। तेंदुए को आबादी से दूर भगाने के लिए पटाखे फोड़े जाएंगे। दूसरी टीम घायल बच्ची की स्थिति देखने के लिए अस्पताल भेजी गई है। पीड़ित परिवार को शुक्रवार को राहत राशि दी जाएगी। शुक्रवार को ही क्षेत्र में पिंजरा लगाया जाएगा। -मनोज सनवाल, रेंजर वन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें