फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जाजरचिंगरी स्कूल के नवाचार मचाएंगे धूम

Wed, 17 Jul 2024 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
आदर्श प्राथमिक विद्यालय जाजर​चिंगरी में बच्चों को मशरूम उत्पादन सिखाते ​शिक्षक।  स्वयं
विज्ञापन
पिथौरागढ़। आदर्श प्राथमिक विद्यालय जाजरचिंगरी मशरूम उत्पादन करने वाला देश का पहला विद्यालय है। जल्द ही विद्यालय में बटन और ओइस्टर मशरूम का भी उत्पादन कर उसे मध्याह्न भोजन में शामिल किया जाएगा। यहां बच्चों को रोजगारपरक शिक्षा भी दी जाती है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय से 35 किमी दूर स्थित आदर्श प्राथमिक विद्यालय जाजरचिंगरी ऐसा विद्यालय है, जिसके नवाचारों को देशभर के विद्यालयों में लागू किया जा रहा है। प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर जोशी ने यहां नए-नए नवाचार कर रहे हैं। शुरुआत में उन्होंने यहां मशरूम का उत्पादन करना शुरू किया। बच्चों को भी मशरूम उत्पादन के गुर सिखाए। विद्यालय में उत्पादित मशरूम को मध्याह्न भोजन में शामिल किया गया है।
जोशी के प्रयासों को देखते हुए डीएम रीना जोशी ने यहां मशरूम उत्पादन के लिए आठ लाख की लागत से अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कराया। उद्यान विभाग के सहयोग से यहां मशरूम का उत्पादन बढ़ाया जाएगा। यहां कल्पवृक्ष (च्यूरा) के फल से झिंगोरे की खीर, रागी का हलवा बनाकर बच्चों को खिलाया जा रहा है। लोग भी जोशी के नवाचारों की सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन

झाड़ू और अचार बना रहे हैं बच्चे
आदर्श प्राथमिक विद्यालय जाजरचिंगरी पहला ऐसा प्राथमिक विद्यालय है,जहां बच्चों को रोजगारपरक शिक्षा दी जा रही है। यहां पढ़ने वाले सभी 42 बच्चों को प्रधानाध्यापक ने झाड़ू और अचार बनाने में निपुण बना दिया है। इन बच्चों ने ये बारीकियां अपने परिजनों को सिखाईं। अब परिजन बच्चों के साथ मिलकर झाड़ू और अचार बना रहे हैं। इससे बच्चों के माता-पिता की आय भी सुधर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें