आईटीबीपी में योग करते डीआईजी व अधिकारी। संजू पंत डीडीहाट।
- फोटो : AMAR UJALA
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। आईटीबीपी व एसएसबी के अधिकारियों ने अपने जवानों के साथ योग दिवस पर योग किया। आईटीबीपी के पुलिस उप महानिरीक्षक जीसी उपाध्याय ने वाहिनी के अधिकारियों व जवानों के साथ मिलकर सातवीं वाहिनी में योग कर जवानों को नियमित योग करने के निर्देश दिये। इस मौके पर सेनानी एटी बोरकर सहित तमाम अधिकारी व जवान मौजूद रहे। वहीं, योग इन होम के तहत एसएसबी के जवानों व अधिकारियों ने अपने अपने निवास पर योग किया।