फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: आईटीबीपी सातवीं वाहिनी ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस

Tue, 24 Oct 2023 10:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। आईटीबीपी सातवीं वाहिनी ने 57वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। शहीद स्मारक पर शहीदों के लिए श्रद्धांजलि दी गई और ध्वजारोहण कर प्लाटून ने सलामी दी। इस मौके पर देशभक्ति पर आधारित और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आईटीबीपी सातवीं वाहिनी के स्थापना दिवस के कार्यक्रमों का शुभारंभ सेनानी प्रमेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन

बताया कि वाहिनी की स्थापना 24 अक्तूबर 1966 को हरियाणा के राई स्थान पर हुई थी। जहां से बल की आवश्यकताओं के अनुरूप वाहिनी एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित हुई। वर्तमान में वाहिनी मिर्थी में तैनात है।
इस दौरान वाहिनी पदाधिकारियों और हिमवीर परिवारों के लिए मिनी बाजार लगाया गया। जलेबी, समोसा, गोलगप्पा, टिक्की, चाट के स्टॉल लगाए गए।
इस मौके पर बोरी दौड़, तीन टांग दौड़, मटकी फोड़, सुई धागा प्रतियोगिता हुई। बच्चों के लिए जलेबी दौड़, महिलाओं की म्यूजिकल चेयर रेस, छल्ला फेंक, तंबोला आदि कार्यक्रम हुए। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें