फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारचूला: बढ़ते जलस्तर के बीच धौलीगंगा में फंसी कार, आफत में 11 जान; आईटीबीपी के जवानों ने किया रेस्क्यू

Wed, 25 Nov 2026 08:19 PM IST
Heera शालू दताल

सार

धारचूला के सीपू गांव से लौट रहे 11 लोगों की कार धौलीगंगा में बढ़ते जलस्तर के कारण फंस गई। सभी ने कार से निकलकर बोल्डर पर खड़े होकर जान बचाई। करीब दो घंटे बाद आईटीबीपी के जवानों ने सभी को और कार को सुरक्षित नदी से बाहर निकाला।
विज्ञापन
धारचूला में धौलीगंगा के बीच फंसे 11 लोगों को आईटीबीपी ने सुरक्षित निकाला - फोटो : आईटीबीपी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

धारचूला के सीपू गांव से लौट रहे ग्रामीणों की कार जलस्तर बढ़ने से धौलीगंगा के बीचोबीच फंस गई। ऐसे में कार में सवार चालक, दो वनकर्मी, आठ ग्रामीण सहित 11 लोगों की जान आफत में पड़ गई। नदी का जलस्तर बढ़ता रहा और सभी ने बमुश्किल कार से निकलकर बोल्डर पर खड़े रहकर अपनी जान बचाई। दो घंटे बाद आईटीबीपी के जवानों ने सभी का रेस्क्यू कर उन्हें और उनकी कार को सुरक्षित नदी से बाहर निकाला।

कुछ दिन पूर्व भालू ने सीपू गांव में घरों में तोड़फोड़ कर दी थी। ऐसे में ग्रामीणों के साथ वन बीट अधिकारी विक्रम विक्रम धामी, वन आरक्षी तरुण सीपाल नुकसान का जायजा लेने गांव पहुंचे। बीते मंगलवार को सभी एक कार से लौट रहे थे। धौलीगंगा नदी पार करते समय अचानक जलस्तर बढ़ने से कार बीच मझधार में फंस गई। जब कार नदी के तेज प्रवाह से हिचखोले खाने लगी तो सभी लोग किसी तरह उससे उतरकर नदी के बीच में पड़े बोल्डर पर चढ़े और अपनी जान बचाई।

ग्राम प्रधान सरोजनी सीपाल ने इसकी सूचना आईटीबीपी को दी। डेढ़ घंटे बाद कमांडेंट संजय कुमार के निर्देश पर ढाकर पोस्ट के इंचार्ज मनमोहन सिंह के नेतृत्व में आईटीबीपी के जवान अंधेरे के बीच मौके पर पहुंचे और आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सभी यात्रियों को रेस्क्यू किया।

आईटीबीपी ने अपने वाहन से जंजीर की मदद से खींचकर कार को सुरक्षित नदी से बाहर निकाला। तब जाकर ग्रामीण और वन कर्मी सुरक्षित धारचूला पहुंच सके। ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने आईटीबीपी का आभार जताया। बता दें कि, दारमा और व्यास घाटी के उच्च हिमायली क्षेत्रों में धूप निकलने के बाद बर्फ पिघलने से नदी और प्राकृतिक स्रोतों का जलस्तर दोपहर बाद अचानक बढ़ जाता है। ऐसे में धौलीगंगा को पार करना जोखिम भरा साबित हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें