तहसील परिसर में वृक्षारोपण करते सेनानी व एसडीएम। संजू पंत डीडीहाट
- फोटो : AMAR UJALA
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। सातवीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने डीडीहाट तहसील मुख्यालय में वृहद पौधारोपण किया।
भारत सरकार के वृक्षारोपण अभियान के तहत आईटीबीपी ने दस दिवसीय "वृक्ष लगाओ धरा बचाओ" अभियान की शुरुआत की। तहसील मुख्यालय में वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत करते हुए एसडीएम केएन गोस्वामी ने कहा कि मनुष्य की सबसे हितकारी चीज ही पेड़ है। इसे लगाने व बचाने का कार्य होना चाहिए। सेनानी एटी बोरकर ने कहा कि मानव जीवन व वृक्ष एक दूसरे के पूरक है। नगर पालिकाध्यक्ष कमला चुफाल ने पेड़ लगाकर अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर छायादार व फलदार 50 पेड़ो का रोपण किया गया। पांच जून पर्यावरण दिवस को आईटीबीपी 500 पौधों का रोपण करेगी। इस मौके पर वाहनी के डिप्टी कमाडेंट मुकेश मीणा, केएस कुंवर, पीएस पांगती, आनन्द आर्या, तहसीलदार एमसी पालीवाल सहित तमाम अधिकारी व जवान मौजूद थे।