पिथौरागढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ऐंचोली में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया। प्राधिकरण की सचिव मंजू देवी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन, बढ़ता प्रदूषण, वनों की कटाई मानव जीवन और पर्यावरण के लिए खतरा बन रहे हैं। कहा कि अनियंत्रित औद्योगीकरण, शहरीकरण और प्राकृतिक संसाधनों के अधिक दोहन से पृथ्वी का संतुलन बिगड़ रहा है। जलवायु परिवर्तन से तापमान में वृद्धि, सूखा एवं बाढ़ जैसी स्थिति हो रही है। उन्होंने इस समस्या से निपटने के लिए पौधरोपण करने की अपील की।