फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: महिला समूह शिव महिमा क्लस्टर बमनजोल की ईश्वरी अध्यक्ष बनीं

Tue, 06 Jan 2026 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। महिला समूह शिव महिमा क्लस्टर बमनजोल की वार्षिक बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। दूसरी बार अध्यक्ष पद पर तलियाबांज की ईश्वरी जोशी को चुना गया। मठियाबांज की मोनिका बिष्ट को उपाध्यक्ष, धूरा की गोविंदी देवी को सचिव, डांडा की प्रेमा बोहरा उप सचिव, सिलार की कलावती देवी को कोषाध्यक्ष चुना गया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को समाजसेवी शंकर जोशी एवं धूरा के प्रधान प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर भावना जोशी, रेखा राना, नीता बिष्ट, हीरा देवी, मंजू देवी, आशा देवी, दीपा जोशी, नीरू देवी, उमेश चंद्र, विजयानंद, भुवन चंद्र समेत तमाम लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें