फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 : पिथौरागढ़ जिले को 255 सैंपल की जांच रिपोर्ट का इंतजार, दुआ करें सब निगेटिव हों

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में कोविड -19 की जांच के लिए भेजे गए 255 सैंपलों की रिपोर्ट नहीं आ पाई है। अभी तक पिथौरागढ़ से जांच के लिए 688 लोगों के सैंपल एसटीएच भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 433 सैंपलों की रिपोर्ट आ चुकी है। जिसमें 21 लोगों के सैंपल पॉजिटिव और 412 लोगों के निगेटिव आए हैं। कोविड-19 के कहर के बाद सीमांत जनपद में बड़ी संख्या में प्रवासी अपने घरों को लौट रहे हैं। अब तक 25 हजार से अधिक प्रवासी सीमांत जनपद पहुंच चुके हैं, जिले में अब तक 2441 प्रवासियों को संस्थागत क्वारंटीन में रखा गया है। इसके अतिरिक्त 13810 प्रवासियों को होम क्वारंटीन में रखा गया है। विदेशों से आए 75 लोगों ने क्वारंटीन की अवधि को पूरा कर लिया है। अभी जिले में जांच के लिए भेजे गए 255 सैंपलों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। एसीएमओ डॉ. राजेश ढकरियाल ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों से आ रहे प्रवासियों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें