फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार बैंक प्रबंधकों का वेतन रोकने के निर्देश

विज्ञापन
पिथौरागढ़ जिला सभागार में डीएलआरसी की बैठक लेते डीएम। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले का ऋण जमा अनुपात इस वित्तीय वर्ष में 34.57 प्रतिशत है। यह रिजर्व बैंक के 40 प्रतिशत से कम है। डीएम डॉ. आशीष चौहान ने डिस्ट्रिक्ट लेवल रिव्यू कमेटी (डीएलआरसी) की समीक्षा बैठक में कम जमा ऋण अनुपात पर नाराजगी जताई। उन्होंने लीड बैंक अधिकारी अमर सिंह ग्वाल को ऋण जमा अनुपात में सुधार लाने तक चार बैंकों के प्रबंधकों का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में डीएलआरसी की बैठक हुई। डीएम ने ऋण जमा अनुपात, बैंकों के सहयोग से संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत ऋण स्वीकृति की समीक्षा करते हुए बैंकों को जरूरी निर्देश दिए। डीएम ने ऋण जमा अनुपात में सुधार लाने तक इंडसइंड बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, नैनीताल बैंक और पंजाब नेशनल बैंक प्रबंधकों का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
जिले के किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ दिलाने के लिए टास्क फोर्स गठित करने, बैंकों के सहयोग से संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत ऋण आवेदनों पर शीघ्र कार्रवाई करने, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत प्राथमिकता के आधार पर आवेदनकर्ताओं को ऋण देने के साथ ही आरसेटी को ग्रामीणों को मत्स्य विभाग के सहयोग से मत्स्य पालन का प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ अनुराधा पाल, पीडी डीआरडीए आशीष पुनेठा, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र कविता भगत, मुख्य कृषि अधिकारी रितु टम्टा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें