फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरईएस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश

विज्ञापन
मुनस्यारी ब्लाक में हुई बीडीसी बैठक में उपस्थित जन प्रतिनिधि। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। विकासखंड सभागार में शुक्रवार को तीन वर्ष बाद बीडीसी बैठक हुई जिसमें शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य के मामले छाए रहे। अधिकारियों ने जन प्रतिनिधियों को समस्याओं के जल्द निपटारे का आश्वासन दिया। इस दौरान सीडीओ अनुराधा पाल ने बहुउद्देशीय भवन निर्माण की जगह बदलने पर आरईएस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक का शुभारंभ विधायक हरीश धामी और ब्लॉक प्रमुख भावना देवी ने किया। बुंगा के प्रधान सुरेंद्र सिंह बृजवाल ने तीन वर्ष तक बीडीसी बैठक नहीं होने पर असंतोष जताया। बीडीसी सदस्य ईश्वर सिंह कोरंगा ने पिछली बैठक में उठी समस्याओं पर कार्रवाई की जानकारी दी।
जनप्रतिनिधियों ने शिक्षकों को गलत तरीके से इधर से उधर करने और बिना प्रतिस्थानी के रिलीव करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सदन में जल निगम की ओर से बनाई गई पेयजल योजनाओं का मुद्दा भी गरमाया रहा। लोगों ने घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाया। जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने बैठक में जल निगम के ईई और एई के नहीं होने पर नाराजगी जताई। सीडीओ ने कहा कि बैठक से अनुपस्थित अधिकारियों से स्पष्टीकरण लिया जाएगा।
विज्ञापन

सीडीओ ने शिलिंग के बहुउद्देश्यीय भवन को उमरगड़ा में बनाने पर नाराजगी जताई और ग्रामीण निर्माण विभाग पर रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। विधायक धामी ने कहा कि वह स्वयं रिपोर्ट दर्ज कराएंगे।
जिला पंचायत सदस्य मर्तोलिया ने त्रिस्तरीय पंचायत का कार्यकाल दो वर्ष बढ़ाने, जिपं अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख का चुनाव आम जनता से कराने, राजकीय कोषागार से वेतन, मानदेय प्राप्त करने वालों के पाल्यों को सरकारी स्कूलों में ही अध्ययन करने की बाध्यता के लिए कानून बनाने का प्रस्ताव रखा। बैठक में मुनस्यारी एसडीएम भगत फोनिया, बीडीओ दुर्गा राम, ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमैया, बांसबगड़ प्रधान दीपक जोशी, मल्ला घोरपट्टा प्रधान मनोज मर्तोलिया मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें