पिथौरागढ़ जिला सभागार में विद्यालयों के निर्माण के संबंध में निर्देश देतीं डीएम। स्रोत: सूचना व
पिथौरागढ़। जिलाधिकारी रीना जोशी की अध्यक्षता में विद्यालयों के निर्माण के संबंध में समीक्षा बैठक हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने मंडी परिषद और शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वास्तव में जिस विद्यालय को ज्यादा आवश्यकता है उनको प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए जाएं कि डी ग्रेड के सभी स्कूलों को चयनित कर अग्रिम कार्रवाई की जाए।
मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार जुकरिया ने बताया कि जनपद में पूर्व में बने विद्यालयों को चार ग्रेड ए, बी, सी और डी में बांटा गया है। डीएम ने डी ग्रेड के स्कूलों को तत्काल चयनित करने के निर्देश दिए ताकि निर्माण एजेंसी उनका कार्य कर सके। बैठक में संयुक्त मजिस्ट्रेट आशीष कुमार मिश्रा समेत आरडब्ल्यूडी, पीडब्ल्यूडी, मंडी परिषद और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद