फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: व्यवस्थाओं में सुधार और कार्यों में तेजी के निर्देश

Thu, 29 Oct 2026 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोलीहाट। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने बृहस्पतिवार को गंगोलीहाट क्षेत्र का भ्रमण कर विभिन्न सरकारी संस्थानों और विकास कार्यों का निरीक्षण किया। गंगोलीहाट में निर्माणाधीन पार्किंग का निरीक्षण कर धीमी प्रगति पर कार्यदायी संस्था को फटकार लगाई और जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही डीएम ने राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में प्रबंधन समिति की बैठक लेकर बच्चों के अध्ययन के लिए अनुकूल और सुरक्षित वातावरण बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रधानाचार्य त्रिभुवन वर्मा उपस्थित रहे। वहीं डीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर रखने, बेडशीट और गद्दों की नियमित सफाई व निर्धारित कलर कोडिंग का पालन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें