लघु सिंचाई के अभियंताओं की बैठक लेते दायित्वधारी गणेश सिंह भंडारी। संवाद
पिथौरागढ़। राज्य स्तरीय लघु सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष दायित्वधारी गणेश सिंह भंडारी ने लघु सिंचाई कार्यालय में पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर खंड के सभी विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी अधिकारियों को विभागीय कार्यों को समय सीमा के भीतर अच्छी गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जीरो टॉलरेंस नीति का पालन करते हुए हर कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ होना चाहिए। बैठक में अधीक्षण अभियंता अतुल कुमार पाठक सहित तीनों खंडों के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता उपस्थित रहे। संवाद