फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: व्यय प्रेक्षक का निरीक्षण आठ अप्रैल से

Thu, 28 Mar 2024 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. शिवकुमार बरनवाल ने बताया कि लोकसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए व्यय प्रेक्षक की ओर से सभी चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों का निर्वाचन व्यय लेखा का निरीक्षण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। व्यय प्रेक्षक प्रथम निरीक्षण आठ अप्रैल, द्वितीय 12 और तृतीय निरीक्षण 16 अप्रैल को करेंगे। निरीक्षण प्रातः 10 से 5 बजे तक नवीन कलेक्ट्रेट भवन सभागार अल्मोड़ा में किया जाएगा।। उन्होंने समस्त संबंधित अधिकारियों और अभ्यर्थियों को व्यय लेखा जोखा तैयार कर नियत तिथि समय पर अपने अधिकृत निर्वाचन एजेंट के माध्यम से व्यय दैनिक लेखा रजिस्टर और संबंधित बिल वाउचर, निर्वाचन बैंक खाता विवरण की स्व प्रमाणित प्रतियों को जिला निर्वाचन तंत्र से रक्षित लेखा के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें