पिथौरागढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की संयुक्त टीम ने सुरक्षित दवा-सुरक्षित जीवन अभियान चलाकर अस्कोट में मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया। रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मंजू देवी ने बताया कि उन्होंने सुरक्षित दवा-सुरक्षित जीवन अभियान के तहत अस्कोट में मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया। अधिकतर मेडिकल स्टोर में एक्सपायरी बॉक्स पाए गए। उन्होंने कहा कि एक्सपायरी डेट की दवाएं लोगों के लिए खतरनाक होती हैं। ऐसे में उन्होंने मेडिकल स्टोर संचालकों को एक्सपायरी डेट की दवा न बेचने के निर्देश दिए। उन्होंने दवा लेने वाले ग्राहकों को दवा के बिल उपलब्ध कराने और दुकानों में प्रिंटिंग मशीन रखने के भी निर्देश दिए। संवाद