फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: न्यायिक बंदीगृह का निरीक्षण किया

Thu, 20 Jul 2023 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में न्यायिक बंदीगृह का निरीक्षण करतीं सीनियर सिविल जज विभा यादव। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव, सीनियर सिविल जज विभा यादव और पैनल अधिवक्ता ने जेल समीक्षा दिवस के मौके पर न्यायिक बंदीगृह का निरीक्षण किया। इस दौरान बंदियों को उनके विधिक अधिकारों की जानकारी दी गई। बंदियों को बताया गया कि यदि उनके पास पैरवी के लिए अधिवक्ता नहीं हैं तो वह प्राधिकरण में पैरवी के लिए प्रार्थना पत्र भेज कर अपने मामले में निशुल्क अधिवक्ता नियुक्त करवा सकते हैं। निरीक्षण के दौरान प्रभारी अधिकारी न्यायिक बंदीगृह को निर्देश दिए गए कि वह बंदियों को दैनिक उपयोगी चीजें समय पर उपलब्ध कराएं और उनके अधिवक्ताओं से नियमित संपर्क करें। संवाद
विज्ञापन

..................
दो गैराज संचालकों का 10-10 हजार का चालान

पिथौरागढ़। सड़क पर वाहन खड़ा कर यातायात व्यवस्था बाधित करने पर यातायात पुलिस ने दो वाहनों को क्रेन से पुलिस लाइन पहुंचाया। साथ ही दो गैराज संचालकों का 10-10 हजार रुपये का चालान किया। प्रभारी निरीक्षक यातायात प्रताप सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कुमौड़-पुलिस लाइन सड़क पर अनावश्यक खड़े वाहनों को पुलिस लाइन पहुंचाया। एसआई आरती ने गैराज संचालक मो. शहबाज और मो. मेहराज अली का पुलिस अधिनियम के तहत 10-10 हजार रुपये का चालान किया। पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह का कहना है कि सड़क पर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। संवाद



38 बाहरी लोगों का सत्यापन किया
पिथौरागढ़। पुलिस ने 38 बाहरी लोगों का सत्यापन किया। एसपी लोकेश्वर सिंह ने लोगों से किरायेदारों और बाहर से आने वालों से सत्यापन कराने की अपील की है। इधर धार्मिक, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने 98 लोगों का चालान किया गया। संवाद
विज्ञापन



महिलाओं को रुपये वापस कराए
पिथौरागढ़। एफएफयू टीम ने धोखाधड़ी की शिकार दो महिलाओं के खाते में रुपये वापस कराए। शिकायतकर्ता मीरा थापा निवासी केएमओयू स्टेशन ने फाइनेंस फ्रऍड यूनिट को उनके साथ 3,50,000 रुपये की धोखाधड़ी होने की तहरीर दी थी। इसी तरह खुशबू निवासी लिंठ्यूड़ा ने 2,00,000 रुपये की धोखाधड़ी होने की शिकायत की थी। टीम ने बैंक दस्तावेज चेक कर दोनों को रुपये वापस दिलाए। पुलिस टीम में एसआई मनोज पांडे, कांस्टेबल आनंद राणा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें