पिथौरागढ़ में स्कूल बसों की जांच करती परिवहन विभाग की टीम। स्रोत: सूचना विभा
पिथौरागढ़। परिवहन विभाग की ओर से स्कूल बसों की सुरक्षा जांच का अभियान जारी है। इस दौरान 26 स्कूल बसों की जांच की गई।
एआरटीओ प्रवर्तन शिवांश कांडपाल के निर्देशन में टीम ने फिटनेस, परमिट, बीमा, चालक एवं परिचालक के दस्तावेज के साथ ही बसों में उपलब्ध सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को निर्धारित समयावधि में दूर करने के निर्देश स्कूल प्रबंधकों को दिए गए। सड़क सुरक्षा को जागरूकता बढ़ाने के लिए स्कूल प्रबंधन, शिक्षक एवं छात्रों के साथ बैठक कर सुरक्षित परिवहन, यातायात नियमों का पालन, बस में अनुशासन एवं आपात स्थिति में सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई। विभाग की ओर से अभी तक 45 स्कूलों की 156 बसों के दस्तावेजों का सत्यापन एवं 52 बसों का भौतिक सत्यापन किया जा चुका है। विभाग का अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस अवसर पर परिवहन आरक्षी सीमा राणा, बहादुर, बलदेव एवं महेंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद