धारचूला (पिथौरागढ़)। आदि कैलाश क्षेत्र में आगामी अल्ट्रा मैराथन कार्यक्रम को देखते हुए यात्रियों के लिए इनर लाइन परमिट का पोर्टल एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया है। धारचूला के एसडीएम जितेंद्र वर्मा ने बताया कि प्रशासन ने शुक्रवार को 597 और शनिवार सुबह सात बजे तक 139 परमिट जारी किए। इसके बाद पोर्टल बंद कर दिया गया। शनिवार को 139 यात्री गुंजी के लिए रवाना हुए। संवाद