पिथौरागढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर जीआईसी दुबोला में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया। प्राधिकरण की सचिव मंजू देवी ने कहा कि राष्ट्र की असली शक्ति युवा हैं। उन्होंने युवाओं को एनटीपीएस, नालसा सहित अन्य कानूनों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। विजेता दीपक सिंह रावल, सृष्टि, भावना रावल, ललित नाथ, अर्पिता, रोहत कुमार को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। संवाद