गंगोलीहाट सीएलएफ के प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद महिला प्रतिभागी और अन्य। स्रोत: रीप
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। ग्रामोत्थान ने महाकाली स्वायत्त सहकारिता और भंडारी देवता स्वायत्त सहकारिता सीएलएफ गंगोलीहाट में दो दिवसीय चारा उत्पादन और साइलेज निर्माण पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बीडीओ नेहा कुमारी और एबीडीओ जगदीश चंद्र पाठक ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कृषि और पशु पालन सहायक प्रसार अमित जोशी ने हरा चारा उत्पादन, उससे पशुओं को मिलने वाले पोषक तत्वों, हरे चारे को संरक्षित करना, साइलेज निर्माण, चारा घास की किस्में, पशुओं की आवास व्यवस्था, पोषण व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में 20 महिला कृषकों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान वित्तीय सहायक भानु प्रकाश, आजीविका समंवयक रमेश महर आदि थे। संवाद
फोटो 17 पीटीएच 01पी- गंगोलीहाट सीएलएफ के प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद महिला प्रतिभागी और अन्य। स्रोत : रीप