फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बहुउद्देशीय शिविर में दी योजनाओं की जानकारी

Sat, 27 Jan 2024 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
झूलाघाट में आयोजित ​शिविर में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करतीं छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जीआईसी परिसर में बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्राधिकरण की सचिव और सीनियर सिविल जज विभा यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों को विभिन्न कानूनी जानकारियां दीं। परिसर में उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, पशुपालन, कृषि, समाज कल्याण, चिकित्सा स्वास्थ्य, होम्योपैथी चिकित्सा आदि विभागों के स्टॉल लगाए गए। अमतड़ी, खर्कतड़ी, तालेश्वर, गेठीगाड़ा, सिमपानी, झूलाघाट, कानड़ी, सिमू, बलतड़ी, सपतड़ी, बनाड़ा, रज्यूड़ा के दर्जनों लोगों ने शिविर में पहुंच आधार कार्ड, स्थाई निवास प्रमाण पत्र बनाए।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से मरीजों की जांच कर दवा दी गई। जीआईसी के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। संचालन गोविंद बल्लभ भट्ट ने किया। इस मौके पर बाल कल्याण समिति अध्यक्ष लक्ष्मी भट्ट, तहसीलदार जगदीश नेगी, बीडीओ मूनाकोट आशा मेहता, प्रधान मजिरकांडा किरन भट्ट, प्रधानाचार्य जगदीश लाल साह, राजस्व निरीक्षक मनोज मेहता, अधिवक्ता विजेता मेहरा, मनोज कुमार जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें