पिथौरागढ़ स्थित सीमांत इंजीनियरिंग कालेज में प्रेरण कार्यक्रम में मौजूद प्राध्यापक और छात्र-छा
पिथौरागढ़। नन्हीं परी सीमांत इंजीनियरिंग काॅलेज में बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए 12 दिनी प्रेरण (इंडक्शन) कार्यक्रम शुरू हो गया है।
कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय देहरादून के कुलपति प्रो. ओंकार सिंह ने ऑनलाइन किया। उन्होंने आधुनिक समय में तकनीकी ज्ञान के महत्व, ज्ञान और अनुशासन के बारे में सीख दी। निदेशक प्रो. अजीत सिंह ने कुलपति को काॅलेज के बारे में जानकारी दी। एआरटीओ केसी पलड़िया ने सड़क सुरक्षा से संबंधित नियम, कानूनों के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी। संचालन कनिष्क राणा और रिया गुप्ता ने किया। यहां समन्वयक प्रो. सीएमएस नेगी, डॉ. तनु महरा, डॉ. पंकज बिष्ट समेत कालेज का स्टॉफ मौजूद रहा। संवाद