फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: झूलाघाट में विजय ज्योति इंडो-नेपाल ओपन वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू

Fri, 25 Aug 2023 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते अति​थि। संवाद
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। कारगिल शहीदों की याद में इंडो-नेपाल ओपन वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया है। प्रतियोगिता का उद्घाटन ग्राम प्रधान मजिरकांडा किरन भट्ट ने किया। इस प्रतियाेगिता का आयोजन झूलाघाट में पिछले 21 साल से किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस बार प्रतियोगिता में भारत और नेपाल की आठ टीम हिस्सा ले रही हैं। शुक्रवार को पहले दिन उद्घाटन मैच झूलाघाट युवक मंगल दल और जीआईसी झूलाघाट की टीम के बीच खेला गया। इस मुकाबले में झूलाघाट युवक मंगल दल की टीम 25-17, 25-14 के अंतर से विजयी रही।

उद्घाटन अवसर पर एसएसबी के इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार, कमलेश धारियाल, गोविंद बल्लभ भट्ट, अर्जुन राम, संजीव जोशी, शेखर भट्ट, मोहन भट्ट, ललित भट्ट, भरत भट्ट, मोहन चंद, पुष्कर सिंह गोबाड़ी आदि रहे। प्रतियोगिता के आयोजक कैलाश भट्ट ने कहा कि कारगिल शहीदों की स्मृति में यह आयोजन भविष्य में भी जारी रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें