फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: भारत-नेपाल के अधिकारियों ने किया तटबंध निर्माण का निरीक्षण

विज्ञापन
धारचूला में तटबंध निर्माण का निरीक्षण करते भारत-नेपाल के अधिकारी। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। काली नदी के किनारे धारचूला की सुरक्षा के लिए बनाए जा रहे तटबंध निर्माण कार्य का भारत और नेपाल के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया। एसडीएम दिवेश शाशनी ने धारचूला मुख्यालय की सुरक्षा की दृष्टि से घटखोला में निर्माण कार्य को जरूरी बताया। उन्होंने नेपाल के अधिकारियों से नेपाल की ओर जमा मलबा हटाने की मांग की।
विज्ञापन

तटबंध निरीक्षण के दौरान नेपाल सिंचाई विभाग के सीडी हेमंतु साउद ने नेपाली नागरिकों की ओर जताई जा रही चिंता से अवगत कराया। उन्होंने भारतीय क्षेत्र में काली नदी के मलबे को हटाने की भारतीय प्रशासन से मांग की। एसडीएम ने बताया कि नेपाल से अधिकारियों के साथ बात की गई।
दोनों देशों के तकनीकी जानकार बैठकर भारतीय क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्यों की जानकारी देते हुए नेपाल की चिंता को समझकर भारतीय क्षेत्र में निर्माण कार्य समय पर पूरा हो इसके लिए निश्चित समयावधि पर कार्य करेंगे। इस दौरान नेपाल के प्रोजेक्ट चीफ मनोहर शाह, डीएसपी महेश अवस्थी, करन धामी, सिंचाई विभाग के ईई फरहान खान, कोतवाल कुंवर सिंह रावत मौजूद थे।
विज्ञापन

तटबंध निर्माण नहीं करने पर करेंगे झूलापुल बंद
धारचूला (पिथौरागढ़)। घटखोला के आपदाग्रस्त क्षेत्र में काली नदी पर तटबंध निर्माण शीघ्र करने की मांग को लेकर लोगों ने एसडीएम दिवेश शाशनी से मुलाकात की। भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेंद्र बुदियाल ने कहा कि भारतीय क्षेत्र में कार्य के दौरान नेपाल के कुछ अराजकतत्वों की ओर से भारतीय क्षेत्र में पत्थरबाजी की जा रही है जबकि धारचूला नगर की सुरक्षा के लिए तटबंध निर्माण बेहद जरूरी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 27 दिसंबर तक क्षेत्र में कार्य शुरू नहीं हुआ तो तहसील मुख्यालय का घेराव करने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय झूलापुल को बंद किया जाएगा। इस दौरान हरीश धामी, कैलाश धामी, अरविंद सीपाल, भवान शाही, अरविंद सेलवान, आलोक धामी, ललित थापा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें