फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: नेपाल सीमा सील होने से भारतीय बाजारों में सन्नाटा, कारोबार प्रभावित

Thu, 05 Mar 2026 03:56 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

नेपाल में आम चुनाव के चलते अंतरराष्ट्रीय सीमा सील होने से  इसका असर भारतीय बाजारों पर पड़ा है। सीमा सील होने से नेपाल के नागरिक भारतीय बाजारों में नहीं पहुंच पाए जिसका सीधा असर कारोबार पर पड़ा है।
विज्ञापन
झूलाघाट बाजार में अंतरराष्ट्रीय झूला पुल बंद होने के बाद दुकानों में लटके ताले। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल में आम चुनाव के चलते अंतरराष्ट्रीय सीमा सील होने से इसका असर भारतीय बाजारों पर पड़ा है। दोनों देशों के बीच आवाजाही ठप होने से नेपाल सीमा पर भारतीय बाजारों में सन्नाटा पसरा है। झूलाघाट सहित सीमा क्षेत्र के अन्य बाजारों में होली पर्व पर भी दुकानों में ताले लटके रहे। शुक्रवार अंतरराष्ट्रीय पुलों के ताले खुलने से इन बाजारों में फिर से रौनक लौटने की उम्मीद है।

पड़ोसी देश नेपाल में बृहस्पतिवार के दिन आम चुनाव के चलते पिछले दो मार्च से अंतरराष्ट्रीय सीमा सील थी। झूलाघाट, जौलजीबी, बलुवाकोट, धारचूला बाजार नेपाल के लोगों की आवाजाही पर निर्भर रहते हैं। सीमा सील होने से नेपाल के नागरिक भारतीय बाजारों में नहीं पहुंच पाए जिसका सीधा असर कारोबार पर पड़ा है।

झूलाघाट के कारोबारियों ने बताया कि नेपाली नागरिकों की आवाजाही से ही यह बाजार चलता है। हर दिन कस्बे में 80 लाख से एक करोड़ तक का कारोबार होता है। दोनों देशों की सीमा सील होने से कारोबार पूरी तरह ठप है। ऐसे में प्रतिष्ठानों में ताले लगाने पड़े हैं। आम चुनाव संपन्न होने के बाद शुक्रवार के दिन अंतरराष्ट्रीय पुलों के ताले खुलेंगे। व्यापारियों को उम्मीद है कि नेपाली नागरिकों की आवाजाही बढ़ने के साथ ही कारोबार भी पटरी पर आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें