फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2024: उत्तराखंड में 72 घंटे के लिए बंद रहेगी भारत-नेपाल सीमा, जानिए क्या है वजह

Mon, 15 Apr 2024 04:08 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

उत्तराखंड में 19 अप्रैल को मतदान होना है। चुनाव के मद्देनजर टनकपुर और बनबसा की संवेदनशील नेपाल सीमा 72 घंटे सील रहेगी। सीमा मंगलवार शाम पांच बजे से 19 अप्रैल को मतदान समाप्ति तक सील रहेगी।
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

लोकसभा चुनाव में शांतिपूर्वक मतदान को लेकर नेपाल सीमा से सटे पूर्णागिरि तहसील के टनकपुर और बनबसा की संवेदनशील नेपाल सीमा 72 घंटे सील रहेगी। सीमा मंगलवार शाम पांच बजे से 19 अप्रैल को मतदान समाप्ति तक सील रहेगी। इस दौरान सीमा पर कड़ी सुरक्षा रहेगी। उक्त अवधि में मेडिकल इमरजेंसी और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए पास जारी करने को अधिकारी नामित किए हैं।

लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के लिए राज्य में मतदान प्रथम चरण में 19 अप्रैल को संपन्न होंगे। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी पिछले 72 घंटों का एसओपी में निर्देश निर्गत किए गए हैं। यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत पांडे ने कहा है कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए नेपाल से लगने वाली अंतरराष्ट्रीय भारत-नेपाल सीमा को 16 अप्रैल की शाम पांच बजे से 19 अप्रैल को मतदान समाप्ति तक सील किया जाता है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani Murder: ...कहीं शक के कारण तो नहीं हुई अफसाना की हत्या, इस वायरल फोटो ने पुलिस को उलझाया; जानें मामला
विज्ञापन


उक्त अवधि में मेडिकल इमरजेंसी के लिए कमांडेंट 57 वाहिनी एसएसबी सितारगंज और उनकी ओर से नामित सहायक सेनानी स्तर के प्रतिनिधि और अन्य आवश्यक कार्यों के आवागमन के लिए उप जिलाधिकारी पूर्णागिरी टनकपुर और पुलिस क्षेत्रधिकारी टनकपुर को पास जारी, निर्गत करने के लिए अधिकृत किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें