फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़: छह साल बाद भारत-चीन व्यापार में तेजी, 23.63 लाख का सामान लेकर तीसरा दल तकलाकोट रवाना

Tue, 22 Sep 2026 12:24 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़

सार

छह साल बाद शुरू हुए भारत-चीन व्यापार के तहत छह व्यापारी और चार सहायकों का तीसरा दल 23.63 लाख रुपये का सामान लेकर तकलाकोट रवाना हुआ।
विज्ञापन
चीन-भारत व्यापार। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन ने भारतीय व्यापारियों के तीसरे दल को सामान के साथ तकलाकोट पहुंचने की अनुमति दी है। लिपुलेख दर्रे से होने वाले अंतरराष्ट्रीय भारत-चीन व्यापार के लिए भारतीय व्यापारियों का तीसरा दल 23.63 लाख रुपये का सामान लेकर रवाना हुआ। दल में छह व्यापारी और चार सहायक शामिल हैं।

चीन से अनुमति मिलने के बाद सोमवार को छह व्यापारी और चार सहायक गुंजी से सामान लेकर तकलाकोट रवाना हो गए हैं। वहीं पूर्व में तकलाकोट गए नौ व्यापारी भारत लौटे हैं। ये व्यापारी अपने साथ चीन से सामग्री भी साथ लाए हैं। चीन से लाई सामग्री की जांच कस्टम विभाग कर रहा है।

छह साल बाद शुरू हुए भारत-चीन व्यापार के लिए 68 व्यापारियों ने ट्रेड पास बनाए हैं। पहले दल में 20 तो दूसरे दल में 17 व्यापारी तलाकोट गए। अब तीसरे दल के 10 व्यापारियों के साथ भारत-चीन व्यापार के लिए तकलाकोट जाने वालों की संख्या 47 पहुंच गई है। वापस लौटे व्यापारियों ने बताया कि तकलाकोट मंडी में व्यापार अच्छा हो रहा है। यदि समय पर उन्हें चीन की अनुमति मिलती तो व्यापार को और रफ्तार मिलती।

10 सदस्यीय कारोबारी दल चीन की मंडी तकलाकोट रवाना हुआ है। दल में छह कारोबारी और चार सहायक शामिल हैं। पूर्व में तकलाकोट गए नौ व्यापारी भी सामान लेकर भारत लौटे हैं। - आशीष जोशी, एसडीएम, धारचूला

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें