फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: भारत-चीन व्यापार शुरू करने की मांग उठाई

Thu, 06 Apr 2023 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
धारचूला में एसडीएम को ज्ञापन देते भारत-चीन व्यापार समिति के लोग। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
धारचूला(पिथौरागढ़)। भारत-चीन व्यापार समिति ने भारत-चीन व्यापार शुरू करने की मांग की है। समिति का कहना है कि भारत-चीन व्यापार बंद होने से व्यापारियों को प्रतिवर्ष लाखों का नुकसान हो रहा है।

बृहस्पतिवार को भारत चीन सीमा व्यापार समिति के अध्यक्ष जीवन रोंकली, महासचिव दौलत रायपा के नेतृत्व में व्यापारियों ने एसडीएम दिवेश शाशनी को ज्ञापन दिया। उन्होंने वर्ष 2023 में भारत चीन व्यापार को लिपुलेख दर्रा मार्ग से फिर से शुरू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि वर्ष 1992 में सीमा के व्यापारियों के लिए भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने व्यापार के लिए आवश्यक ट्रेड पास जारी किया गया था। इसमें वाणिज्य मंत्रालय आयात निर्यात में कस्टम ड्यूटी में छूट देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना संकट के बाद वर्ष 2019 से व्यापार बंद चल रहा है। व्यापार के बंद होने से उनका सामान तकलाकोट मंडी और गुंजी में फंसा हुआ है। इससे व्यापारियों को लाखों रुपये का नुकसान हो चुका है। उन्होंने व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए शीघ्र भारत-चीन व्यापार को फिर से शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें