फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: प्रशासन ने नैनीसैनी में ढहाए दो और मकान

Mon, 01 May 2023 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में नैनीसैनी एयरपोर्ट के पास मलबा हटाने से प्रभावित लोग। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नैनीसैनी एयरपोर्ट से विमानों की उड़ान में बाधक बन रहे दो अन्य मकानों को भी प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया है। पुलिस बल की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई रविवार रात तक चली। इन भवनों के अलावा पांच मकान और तोड़े जाने हैं। इनमें एक मकान पूरी तरह से ढहाया जाएगा जबकि अन्य चार मकानों की ऊपरी मंजिलों को तोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

नैनीसैनी एयरपोर्ट से बड़े विमानों के टेक ऑफ और लैंडिंग में बाधक बन रहे एक स्कूल और मकानों को तोड़ने की प्रक्रिया वर्ष 2018 से चल रही थी। रविवार को लोगों के विरोध के बावजूद प्रशासन ने स्कूल और मकानों को ढहाने का काम जारी रखा। स्कूल भवन को शाम को ढहा दिया गया था। दो भवनों का सामान खाली कराकर देर रात करीब एक बजे तक दोनों भवनों को भी जेसीबी की मदद से ढहा दिया गया। इस दौरान एसडीएम सदर अनुराग आर्य पुलिस फोर्स के साथ मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन के अनुसार एयरपोर्ट संचालन में बाधक बन रहे पांच मकान और तोड़े जाने हैं। इनमें से एक मकान को पूरा जबकि चार मकानों की ऊपरी मंजिलों को ढहाया जाएगा। इसके लिए सर्वे का कार्य पूरा हो चुका है।





स्कूल भवन और दो मकानों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पूरी कर ली गई है। इन भवन स्वामियों को पहले ही नोटिस जारी किए गए थे। लोगों का सहयोगात्मक रवैया रहा। अभी एयरपोर्ट संचालन में बाधक बन रहे करीब पांच मकानों को तोड़ा जाना है। इसके लिए सर्वे कर लिया गया है। - अनुराग आर्य, एसडीएम सदर, पिथौरागढ़।
विज्ञापन



दूसरे स्कूलों में होगी बच्चों की पढ़ाई, नहीं लिया जाएगा प्रवेश शुल्क
पिथौरागढ़। प्रशासन मां नैनावती पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को नजदीकी विद्यालयों में प्रवेश दिलाने की प्रक्रिया कर रहा है। एसडीएम सदर अनुराग आर्य ने बताया कि बच्चों को प्रवेश दिलाने के लिए मानस एकेडमी और महर्षि स्कूल में प्रबंधन से वार्ता की गई है। यह स्कूल एक, दो किमी के दायरे में हैं। यदि अभिभावक अपने बच्चों का प्रवेश इन विद्यालयों में कराते हैं तो उनसे प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाएगा। इन बच्चों ने जो ड्रेस बनाई है उसी में बच्चे संबंधित स्कूलों में जा सकेंगे।


प्रवेश दिलाने में हरसंभव मदद करेगा शिक्षा विभाग
पिथौरागढ़। मां नैनावती पब्लिक स्कूल के पढ़ने वाले 164 बच्चों को प्रवेश दिलाने में शिक्षा विभाग हरसंभव मदद करेगा। डीईओ माध्यमिक हवलदार प्रसाद ने बताया कि स्कूल में नर्सरी से दसवीं तक अध्ययनरत 164 बच्चों को शिक्षा विभाग क्षेत्र के निकटवर्ती विद्यालयों में प्रवेश दिलाने में हरसंभव मदद देगा। उन्होंने कहा कि यदि अभिभावक क्षेत्र के नजदीक राजकीय विद्यालय नैनीसैनी, महर्षि विद्या मंदिर या अन्य किसी स्कूल में बच्चों को प्रवेश दिलाना चाहते हैं तो प्रवेश प्रक्रिया में पूरी मदद की जाएगी।

स्कूल पहुंचे बच्चों को मौके पर मिला मलबा

पिथौरागढ़। नैनीसैनी में निजी स्कूल को रविवार शाम को ही ढहा दिया गया था। इस विद्यालय में कुल 164 बच्चे पढ़ते हैं। सोमवार को कुछ बच्चे जब मौके पर पहुंचे तो उन्हें वहां मलबे का ही ढेर मिला। इससे बच्चों के चेहरों पर मायूसी छा गई। कुछ देर वहां पर रुकने के बाद सभी बच्चे घरों को लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें