पिथौरागढ़। पशुपालन विभाग की ओर से बिण ब्लॉक के गोट वैली और ब्रायलर फार्म योजना के लाभार्थियों को पशु चिकित्सालय जाखपुरान में प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी योगेश कुमार शर्मा ने गोट वैली योजना के तहत लाभार्थियों को प्रबंधन, आहार, टीकाकरण एवं दवा पान आदि की जानकारी दी। उन्होंने पशुपालकों से बकरी और मुर्गी की आपूर्ति आईटीबीपी को कर आजीविका बढ़ाने का सुझाव दिया। ब्रायलर फॉर्म स्वामियों ने आईटीबीपी को जिंदा मुर्गी उपलब्ध कराने की सहमति दी। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी लाल सिंह सामंत ने पशुपालकों को शासन की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। प्रशिक्षण में गोट वैली से 34 लाभार्थी और ब्रायलर फार्म योजना से सात लोग शामिल हुए।