फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: ब्लाॅक प्रमुख और सदस्यों के प्रस्तावों को जिला योजना में शामिल करें

Wed, 03 Jul 2024 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। विकास भवन सभागार में जिला योजना समिति की बैठक में जिला योजना में प्रस्तावों को स्वीकृत कराने पर चर्चा की गई। डीडीहाट और गंगोलीहाट विधायक ने ब्लाॅक प्रमुख और सदस्यों की ओर से दिए गए प्रस्तावों को जिला योजना में शामिल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हुई बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा ने की। बैठक में डीएम रीना जोशी ने अधिकारियों को सदस्यों की ओर बैठक में उठाए गई समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने कहा कि इस वित्तीय वर्ष की जिला योजना में निर्मित योजनाओं के रखरखाव के लिए धनराशि का प्रावधान किया जाएगा। जिला योजना में स्वरोजगार, आत्मनिर्भरता बढ़ावा देने के लिए उद्यान, मत्स्य पालन, पशुपालन आदि विभागों और आजीविका से संबंधित कार्यों के प्रस्तावों को शामिल किया जाएगा।
बैठक में जिला योजना 2024-25 में विभागों से प्राप्त प्रस्तावों पर चर्चा की गई। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी निरंजन प्रसाद ने जिला योजना की प्राथमिकताएं, विकेंद्रीकृत नियोजन प्रणाली की नवीन व्यवस्था की जानकारी पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन से दी। विधायक डीडीहाट बिशन सिंह चुफाल और विधायक गंगोलीहाट फकीर राम टम्टा ने कहा कि समिति के सदस्यों, क्षेत्र प्रमुखों के जो भी प्रस्ताव विभागों को उपलब्ध कराए गए हैं उन्हें योजना में शामिल करने को कहा। बैठक में डीएएफओ आशुतोष सिंह, जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, उपाध्यक्ष जिला पंचायत कोमल मेहता स हित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें