फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में मजदूरों ने दिहाड़ी बढ़ाने की मांग उठाई

Sat, 15 Jul 2023 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में धरना-प्रदर्शन करते मजदूर। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मजदूर ट्रेड यूनियन ने दिहाड़ी बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम को ज्ञापन देकर दिहाड़ी बढ़ाने की मांग की है। मजदूरों ने कहा कि महंगाई के इस दौर में मिस्त्री को मिलने वाली 700 रुपये दिहाड़ी और मजदूर को मिलने वाली 500 रुपये दिहाड़ी से परिवार का भरण पोषण नहीं हो पा रहा है। उन्होंने पिथौरागढ़ के कुछ ठेकेदारों पर मारपीट और अभद्रता करने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन

शनिवार को मजदूर यूनियन के अध्यक्ष चंचल राम के नेतृत्व में कई मजदूर कलक्ट्रेट पहुंचे और धरना-प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। मजदूरों ने कहा कि कुछ समय पूर्व नगर पालिका ने मिस्त्री और हेल्पर की दिहाड़ी तय कर दी है। जो दिहाड़ी तय की गई है उससे परिवार का भरण पोषण करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि जब नगर पालिका ने मजदूरी तय की उस समय मजदूरों को बुलाया भी नहीं गया। इस संबंध में उन्होंने पालिकाध्यक्ष और ईओ से भी बात की लेकिन उनकी बातों को नहीं सुना गया। उन्होंने मजदूरों की दिहाड़ी 500 से बढ़ाकर 650 करने और मिस्त्री की दिहाड़ी 700 से बढ़ाकर 850 करने की मांग की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें